Donation Appeal Download Our App
Choose Sutra

आश्रम के भेद

In Hindi:

महर्षि दयानन्द व्याख्या : जो सद्विद्यादि शुभ गुणों का ग्रहण, तथा जितेन्द्रियता से आत्मा और शरीर के बल को बढ़ाने के लिए ब्रह्मचर्य, जो सन्तानोत्पत्ति और विद्यादि सब व्यवहारों को सिद्ध करने के लिए गृहस्थाश्रम, जो विचार के लिए वानप्रस्थ, और जो सर्वोपकार करने के लिए संन्यासाश्रम होता है, वे 'चार आश्रम' कहलाते हैं ।